फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर दोपहर से रात तक जाम

विज्ञापन
लखनऊ दिल्ली हाइवे पर ट्रक पलटने और वाहन खराब होने के कारण लगा लम्बा जाम। - फोटो : BAREILLY
विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी। लखनऊ हाईवे पर लगातार दूसरे दिन भी सात घंटे तक जाम लगा रहा। शनिवार दोपहर पहले रोड साइड की मिट्टी दरकने से एक ट्रक पलटा जिसके बाद बहगुल पुल के पास डीसीएम खराब हुई तो हालात बिगड़ गए। फतेहगंज पूर्वी की तरफ दो और मीरानपुर कटरा की तरफ तीन किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई। पुलिस ने छोटे वाहनों को जैतीपुर संपर्क मार्ग पर डायवर्ट किया तब कहीं रात आठ बजे हाईवे पर ट्रैफिक रेंगना शुरू हुआ लेकिन फिर भी आधी रात तक जाम खुल नहीं पाया।
विज्ञापन

फतेहगंज पूर्वी में लखनऊ हाईवे पर दोपहर करीब एक बजे हिमाचल प्रदेश से साबुन लेकर प्रयागराज जा रहा ट्रक मां वैष्णो ढाबा के आगे सड़क किनारे की मिट्टी दरकने से पलट गया। इस वजह से पुलिस ने थोड़ी देर के लिए हाईवे को एक तरफ से बंद कर दिया। हालांकि ट्रक पलटने से किसी के कोई चोट नहीं आई थी। पुलिस ने जेसीबी मंगवाकर ट्रक को सीधा कराया। करीब 20 मिनट एक तरफ से हाईवे बंद रहने पर वाहनों का जमावड़ा लग गया। कुछ ही देर में फतेहगंज पूर्वी फ्लाईओवर तक वाहनों की कतारें लग गईं।
इसके बाद जब यातायात सुचारु किया गया तो करीब तीन बजे बहगुल नदी पुल के पास सहारनपुर से लखनऊ खीरा भरकर जा रही डीसीएम खराब होकर सड़क के बीचोंबीच खड़ी हो गई। इस वजह से जाम और भीषण हो गया। करीब दो घंटे बाद डीसीएम ठीक होने पर सड़क से हटाई गई तब वाहनों ने रेंगना शुरू किया, लेकिन शाम को हुलासनगरा क्रॉसिंग ट्रेनों को गुजारने के लिए काफी-काफी देर तक बंद रहने से समस्या और विकराल हो गई। पुलिस ने छोटे वाहनों को जैतीपुर संपर्क मार्ग पर डायवर्ट किया तो रात आठ बजे के बाद जाम से कुछ राहत मिलनी शुरू हुई, लेकिन देर रात तक हाईवे पर वाहन रेंगते रहे। पुलिस ने आधी रात के बाद जाम से राहत मिलने की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें