फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमारी से हारी महिला नदी में कूद गई

Wed, 23 Dec 2015 01:54 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बारादरी इलाके की लाल मस्जिद के पास रहने वाली शाहीन अपनी बीमारी से हारी तो नकटिया नदी में छलांग लगा दी। हालांकि आसपास के लोगों ने उसे बचाकर जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया।
विज्ञापन

घटना मंगलवार सुबह दस बजे की है। कैंट के मोहनपुर की ओर से रिक्शे से आई 45 वर्षीय शाहीन  नकटिया नदी के पुल से पहले उतर गई। यहां से पैदल चलकर नदी में छलांग लगा दी। राहगीरों ने यह नजारा देखा तो शोर मचा दिया। आसपास के लोग दौड़कर नीचे पहुंच गए। शाहीन को लहूलुहान हाल में नदी से निकाल लिया गया। नकटिया चौकी से पुलिस भी पहुंच गई। गंभीर चोटें लगने पर बेहोश शाहीन को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। करीब दो घंटे बाद होश आने पर भी वह मौत की दुआ मांग रही थी। उसने कहा कि उसके पति आफताब सेटेलाइट बस अड्डे और शहामतगंज के पास फल का ठेला लगाते हैं। उसके दो बेटे तेरह साल का आदिल और 10 साल का आमिर हैं। उसका शरीर अचानक कंपकंपाने लगता है। एक महीने से वह अजीब बीमारी से परेशान है। मंगलवार सुबह अचानक तबियत खराब हो गई। इससे परेशान होकर उसने नकटिया नदी में छलांग लगा दी। इंस्पेक्टर कैंट सूर्यनाथ सिंह यादव ने बताया कि चौकी इंचार्ज ने उन्हें इस मामले की सूचना दी थी। मामले की छानबीन कराई जा रही है। उसे किसी से शिकायत होगी तो कार्रवाई कर दी जाएगी। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें