फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: धूमधाम से निकाली भगवान झूलेलाल की शोभायात्रा, जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। झूलेलाल जयंती पर शुक्रवार को सिंधुनगर स्थित झूलेलाल मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकली गई। बैंडबाजे की धुन पर भक्त जमकर झूमे। सुबह सिंधी समाज के लोगों ने कॉलोनी में ही कलशयात्रा निकाली। इसके बाद भक्तों ने हवन-पूजन किया। यात्रा से पहले भगवान झूलेलाल के स्वरूप की आरती उतारकर उन्हें रथ पर सवार किया गया। शोभायात्रा में भगवान गणेश, रामदरबार, राधा-कृष्ण की झांकियां भी शामिल रहीं।
विज्ञापन

सिंधुनगर से शुरू हुई शोभायात्रा श्यामगंज, शाहदाना, ईंट पजाया चौराहा, प्रेमनगर, राम-जानकी मंदिर होते हुए बांके बिहारी मंदिर के निकट स्थित झूलेलाल द्वार पहुंचकर संपन्न हुई। महिलाएं बैंडबाजे की धुन पर जमकर थिरकीं। शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। नव भारत जनकल्याण समिति ने सिंधुनगर के पास शोभायात्रा का स्वागत किया। लोगों के लिए सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान समिति के अध्यक्ष भारत मूलचंदानी, अनूप कुमार सैनी, सौरभ सक्सेना, आनंद जौहरी, गोपाल मूलचंदानी आदि मौजूद रहे।
विश्व हिंदू परिषद की ओर से भी शोभायात्रा का स्वागत किया गया। संगठन के लोगों ने रास्ते में जगह-जगह फूल बरसाए। संगठन की ओर से महानगर मंत्री संजय शुक्ला, राजकुमार राजपूत, नीरज चौरसिया, कपिल चंदानी, सरिता थकवानी, मीना बजाज,प्रतीक्षा एलानी, राखी बागवानी व अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें