फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब खाकी वर्दी में आए बदमाशों ने बोला धावा

Sun, 30 Nov 2014 02:08 AM IST
ब्यूूराो, अमर उजाला नवाबगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
अब फरीदापुर नवादा गांव में एक घर में घुसे बदमाशों ने परिवार के लोगों को बंधक बनाकर जेवर नकदी समेत लाखों का माल लूट लिया। बदमाश इस बार खाकी वर्दी में आए थे। पुलिस ने मौका मुआयना किया मगर रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
विज्ञापन


 गांव के छेदालाल गोस्वामी के घर शुक्रवार रात करीब दो बजे एक बदमाश दीवार फांदकर घुस आया। उसने दरवाजे की कुंडी खोलकर चार अन्य साथियों को भी अंदर बुला लिया। पांचों पुलिस की वर्दी में थे। उन्होंने छेदालाल को धक्का देकर बिस्तर से गिरा दिया और तमंचा दिखाकर चुप रहने की धमकी दी। इसके बाद उनकी पत्नी को बंधक बना दिया। दूसरे कमरे में सो रहे उनके बेटे हरीश और बेटी सावित्री को बुलाकर बांध दिया। इसके बाद बदमाश अंदर रखा संदूक उठाकर बरामदे में ले आए और इत्मीनान से तीन जोड़ी कुंडल, एक मंगलसूत्र, एक जोड़ी झुमकी, चार जोड़ी टॉप्स, तीन जोड़ी पायल और 12 सौ रुपये निकाल लिए। एक बदमाश ने छेदालाल के मोबाइल का सिम भी तोड़ दिया। बदमाशों के जाने के बाद घर वालों ने शोर मचाया तो पड़ोसी जाग गए। उन्होंने उन्हें बंधन मुक्त कराया। सुबह थाने पहुंचकर ग्रामीणों ने लूट की सूचना दी तो पुलिस ने मौका मुआयना किया लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें