लखनऊ के इंदिरा नगर निवासी वकील जेसी जोशी अपने पैतृक घर पिथौरागढ़ जाने को वॉल्वो बस से निकले थे। शाहजहांपुर के पास ढाबे पर बस रोकी गई तो उन्होंने वहां खाना खा लिया। बस में उनकी तबियत बिगड़ी और वह बेसुध हो गए। उनसे नकदी व मोबाइल लूटकर सेटेलाइट बस स्टैंड पर उतार दिया गया। जिला अस्पताल में इलाज के बाद उन्होंने बेटी को कॉल करके बुलाया है।