बरेली के मितौली कस्बे में एक बुजुर्ग महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। कस्बे की रहने वाली एक 80 वर्षीय विधवा ने बताया कि वह दोपहर अपने घर मेें खाना बना रही थी। तभी गांव का निवासी सनी यादव घर में आया और बुरी नियत से हाथ पकड़कर कमरे में ले जाने लगा। इस पर वह शोर मचाने लगी। शोर की आवाज सुनकर पड़ोस की रहने वाली एक महिला आ गई और वह भी शोर मचाने लगी।
आरोप यह भी है कि सनी ने महिला के साथ अश्लील हरकतें की। विरोध करने पर बुरी तरह मारा पीटा। मोहल्लेवालों के इकट्ठा होने पर आरोपी धमकी देकर भाग गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने छेड़छाड़ सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार धीमान ने बताया कि महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।