फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप मालिक से बदमाशों 1.34 लाख रुपये लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
बहेड़ी। भुड़िया कॉलोनी स्थित पेट्रोल पंप से दिनभर की बिक्री की रकम लेकर सेल्समैन के साथ रात को घर जा रहे पंप मालिक से बदमाशों ने एक लाख 34 हजार रुपये लूट लिए। पंप मालिक के अनुसार, लुटेरों ने उन्हें बाइक से गिराने के बाद पीटा और नोटों से भरा बैग लेकर भाग गए। पुलिस लुटेरों की तलाश कर रही है, वहीं मामले को संदिग्ध भी कह रही है।
विज्ञापन

कथरिया फार्म निवासी पेट्रोल पंप मालिक जगवीर सिंह के मुताबिक वह एक बैग में रकम भरकर सेल्समैन सुनील के साथ बाइक से घर जा रहे थे। पेट्रोल पंप से करीब छह सौ मीटर दूर पहुंचने पर बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें डंडा मारकर गिरा दिया। उसके बाद दोनों को पीटा और नोटों से भरा बैग छीनकर बदमाश सिरसा रोड की ओर भाग गए। पीड़ित ने मामले की जानकारी रात दस बजे थाने में दी। सूचना मिलते ही सीओ यतेंद्र सिंह नागर, एएसपी सत्य नरायन प्रजापत व इंस्पेक्टर (अपराध) पंकज पंत फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पूरे इलाके में कांबिग की, मगर लुटेरे हाथ नहीं आए। बाद में कुछ बदमाशों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, मगर कोई सुराग नहीं मिला। रविवार को भी पुलिस की पूछताछ का क्रम जारी रहा। पीड़ित ने मामले में पुलिस को रविवार शाम तक तहरीर नहीं दी। पुलिस ने रविवार को पंप मालिक व सेल्समैन से अलग अलग पूछताछ भी की। पुलिस ने घटना को संदिग्ध बताया है।
विज्ञापन

मामले में जांच चल रही है। सभी अधिकारी रात को ही घटनास्थल पहुंच गए थे। अब तक की जांच में घटना संदिग्ध नजर आ रही है। -पंकज पंत इंस्पेक्टर (अपराध)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें