फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: प्यार, सौहार्द व स्नेह के साथ मनाया रक्षाबंधन का पर्व

विज्ञापन
नवाबगंज फोटो 2 नवाबगंज में भाई की कलाई पर राखी बांधती बहिन
विज्ञापन
कस्बे से लेकर शहरों तक उमड़ी भीड़, डग्गामार वाहनों ने काटी चांदी
विज्ञापन

नवाबगंज/सिरौली/गुलड़िया। भाई-बहन के प्यार, सौहार्द व स्नेह का पर्व रक्षाबंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सोमवार को बाजार में राखी, मिठाई और फलों की दुकानों पर भारी भीड़ रही। बहनें अपने भाइयों के हाथ पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र की दुआ की। भाई ने बहनों को उपहार देकर उम्र भर रक्षा का वचन दिया।
बसों के फेरे न बढ़ने व भीड़ के चलते क्षेत्र में जगह-जगह डग्गामार वाहन चालकों ने जमकर चांदी काटी। इससे सिरौली से बरेली, बदायूं, चंदौसी, संभल, बिलारी, मुरादाबाद दिशाओं के जाने वाले यात्रियों को खासकर महिलाओं को पूरे दिन अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए भटकना पड़ा। सुबह से ही डग्गामार वाहन चालक सवारियों से दोगुना किराया वसूलते रहे।
विज्ञापन

सिरौली में प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय से ऊषा, बबली व अन्य बहनों ने कस्बे में भाजपा कार्यालय जाकर सिरौली भाजपा मंडल अध्यक्ष यशु गुप्ता, थाना परिसर पहुंचकर पुलिस कर्मियों को राखी बांधी। गुलड़िया कस्बे और गांव में सुबह से ही सड़कों पर चहल-पहल रही। यहां से गुजरने वाली प्राइवेट बसों के अलावा डग्गामार वाहनों में भी भीड़ देखी गई। संवाद
-
बहनों ने बांधी राखी, भाइयों ने लिया रक्षा का संकल्प
बहेड़ी/भोजीपुरा/हाफिजगंज/मीरगंज/बिशारतगंज। बहेड़ी, देवरनियां, भोजीपुरा, धौराटांडा, जादौपुर में बहनों ने भाइयों को रक्षा सूत्र बांधकर रक्षा का संकल्प दिलाया। बाजारों में मिठाई की दुकानों पर भारी भीड़ रही। धौराटांडा में जाम की स्थिति बन गई। वहीं, बहेड़ी के केसर रेलवे क्रॉसिंग, प्राइवेट बस स्टैंड, ई रिक्शा स्टैंड के अतिक्रमण के चलते बार-बार जाम लगता रहा। इस व्यस्ततम मार्ग पर पुलिस के किसी जवान को ट्रैफिक को ठीक तरह से निकालने के लिए नहीं लगाया गया था। हाफिजगंज के कई क्षेत्रों में भी पर्व मनाया गया।


कई किलोमीटर लगा लंबा जामभाई-बहनों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। क्योंकि सुबह से ही रोड पर सवारी वाहनों में भीड़ थी, जिसका डग्गामार वाहन चालकों ने ज्यादा किराया लेकर लाभ उठाया। इधर, बिशारतगंज और भमोरा में भी दोपहर में भीषण जाम लगा। बिशारतगंज के अखा मोड़ पर शाम तक यही हाल रहे। भमोरा में चांडपुर से लेकर बिनावर तक कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जिससे पुलिस के हाथ पैर फूल गए। पुलिस को जाम खुलवाने के लिए मशक्कत करनी पड़ी।
-
सौहार्द की मिसाल पेश की
सेंथल। कस्बे में लोगों ने सौहार्द की मिसाल पेश की, जो रक्षाबंधन के पर्व पर देखने को मिला। जब एक हिन्दू बहन ने मुस्लिम भाई की कलाई पर राखी बांधी तो भाई ने भी बहन को रक्षा का वचन दिया।
विज्ञापन


मोहल्ला चौधरी निवासी गेंदलाल मौर्य की पुत्री तेज कुमारी ने सेंथल चेयरमैन कंवर एजाज शानू को दसवीं बार राखी बांधकर रक्षा का वचन लिया।इसके अलावा कस्बे के मोहल्ला जामा मस्जिद निवासी मुस्लिम बहन एहतीशाम इदरीसी भी पिछले 15 वर्षों से हिंदू भाई उमाकांत जोशी को राखी बांध रही हैं। संवाद

नवाबगंज फोटो 2 नवाबगंज में भाई की कलाई पर राखी बांधती बहिन

नवाबगंज फोटो 2 नवाबगंज में भाई की कलाई पर राखी बांधती बहिन

नवाबगंज फोटो 2 नवाबगंज में भाई की कलाई पर राखी बांधती बहिन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें