बरेली। मनरेगा में फर्जीवाड़े की आशंका पर जिला लोकपाल शिशुपाल मौर्य बृहस्पतिवार को म्यूड़ी खुर्द कला गांव में जांच के लिए पहुंचे। 10 दिन पहले सूचना देने के बाद भी ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव, एपीओ और रोजगार सेवक उपस्थित नहीं हुए है।
शिशुपाल मौर्य ने बताया कि बिथरी चैनपुर विकास खंड के इस गांव में 29 अगस्त से सात सितंबर तक मनरेगा में 60-70 श्रमिकों की हाजिरी भरी गई। जबकि इस दौरान बारिश का सीजन था। बारिश के सीजन में मिट्टी के काम नहीं हो सकते। इसी को लेकर जांच शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि मनरेगा अधिनियम के तहत जांच की संस्तुति के साथ डीएम को पत्र भेजा जा रहा है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई होगी। ब्यूरो