फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस को 30 साल बाद मिली एलएचबी रैक

विज्ञापन
विज्ञापन
एक ओर से 1606 किलोमीटर की दूरी तय करती है साप्ताहिक गाड़ी
विज्ञापन

बरेली। लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस के लिए 30 साल के बाद एलएचबी रैक मिल गई है। बरेली-मुंबई के बीच इस साप्ताहिक गाड़ी में यात्रा अब और भी आरामदेह व सुरक्षित हो जाएगी। 14314-13 बरेली-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस का संचालन 1996 में शुरू हुआ था। एक ओर से करीब 32 घंटे में 1606 किलोमीटर की दूरी तय करने वाली इस साप्ताहिक गाड़ी का संचालन अब तक पुरानी आईसीएफ रैक के जरिये किया जा रहा था।
बरेली-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस उत्तराखंड समेत बरेली, मुरादाबाद, शाहजहांपुर, रामपुर, बदायूं आदि जिलों के लिए मुंबई से कनेक्टिविटी देने वाली इकलौती ट्रेन है। इस गाड़ी में अमूमन कन्फर्म टिकट नहीं मिलता। हालांकि, अब बरेली होते हुए 22976-75 रामनगर-बांद्रा टर्मिनल एक्सप्रेस और 09076-75 काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल विशेष साप्ताहिक गाड़ियों का संचालन भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे के आंकड़ों के अनुसार बरेली-लोकमान्य तिलक के बीच 26 महत्वपूर्ण स्टेशनों पर ठहराव लेने वाली इस गाड़ी में अप्रैल 2024 से मार्च 2025 के बीच 98,000 से अधिक लोगों ने यात्रा की। लोकमान्य तिलक टर्मिनल से पहले बरेली-इंदौर और बरेली-वाराणसी एक्सप्रेस के लिए भी एलएचबी रैक मिल चुकी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें