फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: लॉजिस्टिक हब से करोबार और रोजगार को मिलेगी रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने लॉजिस्टिक हब विकसित करने की कार्ययोजना तैयार कर ली है। गांव रहपुरा चौधरी में अगले सप्ताह से भूमि अधिग्रहण की तैयारी है। इसमें छोटे कामगारों के लिए विशेष कॉरिडोर होगा। माना जा रहा है कि इससे शहर के आर्थिक और बुनियादी ढांचे में बड़ा बदलाव आएगा। कारोबार और रोजगार को रफ्तार मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

अधिकारियों के मुताबिक, इस परियोजना के तहत औद्योगिक टाउनशिप, लॉजिस्टिक हब, ट्रांसपोर्टनगर और पर्यटन विकास से जुड़ीं योजनाएं एक ही कॉरिडोर में विकसित होंगी। इसको लेकर बीडीए के अधिकारियों ने विकास से जुड़े दूसरे विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की है। इस परियोजना से आस-पास के जिलों के औद्योगिक विकास में भी तेजी आएगी।


125 हेक्टेयर भूमि का होगा अधिग्रहण
अधिकारियों के मुताबिक, औद्योगिक क्षेत्र परसाखेड़ा के पास रहपुरा चौधरी में 125 हेक्टेयर भूमि के अधिग्रहण की अधिसूचना अगले सप्ताह तक जारी कर दी जाएगी। किसानों की सहमति और सहूलियत का ध्यान रखते हुए बीडीए की टीम वहां सर्वे भी करेगी।
विज्ञापन



डिमांड सर्वे पूरा, जरी-जरदोजी के लिए होगा विशेष कॉरिडोर

परियोजना को लेकर बीडीए का डिमांड सर्वे पूरा हो गया है। इसमें छोटे कामगारों जैसे जरी-जरदोजी, ट्रांसपोर्टरों, श्रमिकों आदि के लिए विशेष कॉरिडोर बनाया जाएगा। बीडीए के अधिकारियों के मुताबिक, यहां सुरक्षित, व्यवस्थित और बेहतर कार्य परिसर मिल सकेगा। इससे लोगों की आजीविका मजबूत होगी। शहर में स्थायी रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। संवाद
विज्ञापन






लॉजिस्टिक हब में छोटे और बड़े कारोबार के लिए जगह होगी। इससे बरेली समेत आस-पास के जिलों में भी कारोबार को बढ़ावा मिलेगा। - मनिकंडन ए, बीडीए उपाध्यक्ष
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें