फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सील सुभाष नगर में ड्रोन से की लॉकडाउन की निगरानी

विज्ञापन
कोरोना संक्रमण के चलते सील चल रहे सुभाष नगर क्षेत्र की अब ड्रोन कैमरे से रखी जा रही है निगाह। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

सीओ टू ने घूमने वालों को घर में भेजा, लोगों ने किया स्वास्थ्य टीम का फूल बरसाकर स्वागत

बरेली। सुभाष नगर इलाके को हॉटस्पॉट के रूप में सील कर दिया गया है। इसे बाकी शहर से अलग करके बैरियर और पिकेट लगाकर पुलिस चेकिंग कर रही है। शनिवार को पुलिस ने यहां ड्रोन की मदद से गलियों में लोगों की आवाजाही की निगरानी की। लोगों को जरूरी सामान व सहूलियत उपलब्ध कराने में पुलिस ने मदद की।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित लोग मिलने पर सुभाष नगर को शासन ने हॉट स्पॉट घोषित किया है। हॉट स्पॉट के डेढ़ किमी इलाके को सील कर दिया गया है। फिलहाल यह पंद्रह अप्रैल तक इसी स्थिति में रहेगा। शनिवार को यहां छह बैरियर व 12 पिकेट पर फोर्स ड्यूटी कर रही थी। अधिकांश गलियों में सन्नाटा था। सीओ टू सीमा यादव, इंस्पेक्टर हरिश्चंद्र जोशी ने रामलीला मैदान व कुछ अन्य स्थानों से ड्रोन उड़ाकर इलाके की छतों व गलियों की स्थिति देखी। पुलिस को देखकर छिपने वाले और पुलिस के जाते ही बाहर निकलने वाले लोग ड्रोन की जद में आ गए। फिर उन्हीं गलियों में घूमकर पुलिस ने चहलकदमी करने वालों को घर के अंदर कर दिया।
वहीं, पुरानी चांदमारी वाली गली नंबर एक में स्थानीय लोगों से सभी स्वास्थ्यकर्मियों का फूल बरसाकर स्वागत किया। स्वागत करने वालों में राजकुमार उर्फ गोलू, दिनेश कुमार, दुर्गेश कुमार, दीपक कश्यप व ममता आदि मौजूद रहे।

पुलिस स्टाफ को भी बांटा भोजन

रिटायर इंस्पेक्टर जगदीश अरोरा ने एसपी सिटी रविंद्र कुमार के माध्यम से शहर में ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों को भोजन के पैकेट व फलों का वितरण कराया। इसमें एसपी सिंह व नेपाल सिंह की भी भूमिका रही। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें