फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

80 कंटेन्मेंट जोन में 30 नवंबर तक बढ़ा लॉकडाउन

विज्ञापन
demo photo - फोटो : demo photo
विज्ञापन

संक्रमित मिलने का नहीं थम रहा सिलसिला, बढ़ाई गई अवधि
विज्ञापन

मंगलवार को पुलिस के नोडल अफसर समेत 53 संक्रमित मिले

बरेली। शहर समेत देहात क्षेत्र के कई इलाके ऐसे हैं जहां संक्रमित मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा है। पूर्व में निर्धारित ऐसे 80 कंटेन्मेंट जोन में लॉकडाउन की अवधि 30 नवंबर तक बढ़ा दी गई है। इन जगहों पर सर्वे सर्विलांस टीमें सक्रिय रहेंगी। घर-घर जाकर हेल्थ रिपोर्ट तैयार करने और संक्रमित मिलने पर होम आइसोलेशन के मरीजों की निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।
राजेंद्रनगर, इज्जतनगर, सुभाषनगर, सिविल लाइंस, फरीदपुर, नवाबगंज, बहेड़ी समेत पूर्व में 80 कंटेन्मेंट जोन बनाए गए थे। अनलॉक-5 में इन सभी कंटेन्मेंट जोन को माइक्रो जोन में तब्दील कर दिया गया। यानी इन इलाकों में अगर संक्रमित मिलेंगे तो संक्रमित के घर के आसपास के घर ही हॉटस्पॉट माने जाएंगे। मगर, सर्वे सर्विलांस के साथ ही, संक्रमित घर से बाहर न निकलें, नियमों का उल्लंघन न हो, इसकी निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग बढ़ाने और मामूली लक्षण पर भी सैंपलिंग के भी निर्देश दिए गए हैं ताकि संक्रमण का फैलाव थम सके। मंगलवार को डीएम नितीश कुमार ने संक्रमितों के मिलने का सिलसिला न थमने की वजह से कंटेन्मेंट जोन में 30 नवंबर तक लॉकडाउन के निर्देश दिए हैं। उधर, मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट में 53 संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

इन इलाकों में मिले हैं संक्रमित
एसीएमओ डॉ. अशोक कुमार के मुताबिक मंगलवार को इज्जतनगर शिव इस्टेट कॉलोनी में तीन, जोगीनवादा में दो, सैनिक कॉलोनी संजयनगर में तीन, आशीष रॉयल पार्क में दो, पीलीभीत बाईपास स्थित एक ढाबा के पास दो लोग संक्रमित मिले हैं। वहीं, बिहारीपुर खत्रियान, लेबर कॉलोनी, आलोकनगर इज्जतनगर, रामनगर, सिविल लाइंस, राजेंद्रनगर, श्रीनगर कॉलोनी, आलमगीरीगंज, महानगर, मीरगंज, बभिया, चनेटा आदि इलाकों में संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

कुलसचिव की दूसरी जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव
संक्रमितों की सूची में रुहेलखंड विश्वविद्यालय की कुलसचिव और उनके पति की दूसरी जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। फिलहाल दोनों होम आइसोलेशन में हैं और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। उधर, स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक एडीएम कंपाउंड में रह रहे पुलिस महकमे के नोडल अफसर भी संक्रमित मिले हैं। वह होम आइसोलेशन पर रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें