फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: लोकल फॉल्ट से गुल हुई बिजली कई इलाकों में घंटों रहा संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बिजली फॉल्ट ने मंगलवार को जनता को परेशान कर दिया। कई जगह पीने का पानी तक लोग नहीं भर सके। सबसे अधिक परेशानी इज्जतनगर इलाके में रही। यहां तड़के चार बजे गई बिजली सुबह 10 बजे के बाद सुचारु हो सकी।
विज्ञापन

शहर में सुबह नौ बजे से बारिश के दौरान शाहदाना, सिविल लाइंस, कुतुबखाना, हरूनगला व डीडीपुरम उपकेंद्र में फॉल्ट की झड़ी लग गई। वहीं इज्जतनगर इलाके में हवा के चलते उपकेंद्र में 33 केवी की लाइन में फॉल्ट हो गया। इससे आपूर्ति बाधित हो गई, सुबह 10 बजे फॉल्ट को तलाशने के बाद आपूर्ति सुचारू हो सकी। इस दौरान सुबह पीने का पानी भी लोग नहीं भर सके।
हेल्पलाइन नंबर व सोशल मीडिया पर भी दर्ज हुईं शिकायतें : मंगलवार को हेल्पलाइन नंबर व सोशल मीडिया पर शिकायतें दर्ज हुईं है। इसमें दुर्गा नगर उपकेंद्र से पोषित संजय नगर, कोहाड़ापीर उपकेंद्र से पोषित कैलानी आवास कॉलोनी, चाहबाई ढलाब वाली गली, सनसिटी उपकेंद्र से पोषित सुंदर लाल नवादा जोगियान, सिविल लाइंस तृतीय उपकेंद्र से पोषित श्यामगंज, खुर्रम गौटिया डीडीपुरम उपकेंद्र से पोषित शाहदाना कॉलोनी में शिकायतें रहीं।
विज्ञापन

सिविल लाइंस प्रथम से पोषित सर्वाेदय नगर, राधे श्याम एन्क्लेव, सिविल लाइंस द्वितीय से पोषित मलूकपुर, कुतुबखना उपकेंद्र से पोषित भूड़, गली नवाबान, आलमगिरीगंज, मिशन कंपाउंड से पोषित चौपला, शाहदाना उपकेंद्र से पोषित माधोबाड़ी उपकेंद्र पर बिजली आपूर्ति की शिकायतें दर्ज हुई हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें