फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्थानीय निकाय वोटर सूची नौ को प्रकाशित होगी

Sat, 06 May 2017 01:26 AM IST
बरेली।  
विज्ञापन
Local body voter list Nine will be published - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
राज्य निर्वाचन आयोग ने वोटर सूची प्रकाशन और नए परिसीमन अनुसार ड्राफ्ट बनाने का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसके तहत पांच मई शनिवार से परिसीमन अनुसार ड्राफ्ट बनना शुरू होगा और नौ मई को सूची का प्रकाशन होगा। 
विज्ञापन

अगर आपका नाम स्थानीय निकाय मतदाता सूची में शामिल नहीं है तो नया वोट बनवाने के लिए तैयार रहें। क्योंकि नौ मई से नए वोट बनना शुरू होंगे। अपने क्षेत्र में लोग 15 मई तक वोट बनवा सकेंगे, जबकि 16 से 19 मई तक दावा और आपत्ति आदि का निस्तारण होगा। 20 से 24 मई तक सूची संशोधन और पांडुलिपि तैयार होंगी। सहायक निर्वाचन अधिकारी आशुतोष मुखर्जी ने बताया कि 25 मई मेें फाइनल सूची प्रकाशन होगा।

ईवीएम की टेस्टिंग जारी
मध्यप्रदेश से आई ईवीएम का तकनीकी परीक्षण कलक्ट्रेट में जारी है। इन मशीनों का नगर निगम मेयर और सभासद चुनाव में प्रयोग किया जाएगा, जबकि नगर पालिका और नगर परिषदों में पेपर बैलेट से चुनाव होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें