फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: परेशान दोस्त को सोना दिया उधार, मांगा किया विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बिहारीपुर निवासी एक युवक ने अपने दोस्त की परेशानी देखते हुए उसे सौ ग्राम सोना उधार दे दिया। सोना वापस मांगने पर दोस्त और उसके बेटे ने जातिसूचक टिप्पणी कर अभद्रता की। इस मामले में दोस्त के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

बिहारीपुर सिविल लाइंस निवासी रोहित वाल्मीकि ने बताया कि उसने बड़ी बमनपुरी में मकान खरीदा था। मकान के पास सूरज रस्तोगी का मकान था, इस कारण उससे अच्छी जान पहचान हो गई। रोहित ने वह मकान बेच दिया, लेकिन सूरज से दोस्ती बरकरार रही। कोरोना महामारी के दौरान सूरज उसके पास आया और परेशानी का हवाला देकर मदद मांगी। रोहित ने भरोसे में सूरज को सौ ग्राम सोना उधार दे दिया। हर माह साढ़े तीन ग्राम सोना वापस लौटाने की बात दोनों के बीच तय हो गई। पहला महीना गुजरने पर सूरज ने बहाना बना दिया। अगले महीने फिर टालमटोल करने लगा।
कुछ दिनों बाद सूरज ने एक नोटिस रोहित को भेजा। इसके बाद रोहित को पता चला कि सूरज उसका सोना हड़पना चाहता है। सूरज ने रोहित के खिलाफ बिहारीपुर चौकी पर भी झूठी शिकायत कर दी। कुछ दिन पहले रोहित पड़ोसी के साथ जंक्शन जा रहा था तो पोस्टमार्टम हाउस के पास सूरज और उसका बेटा रितिक मिला। सोना वापस मांगने पर सूरज भड़क गया और जातिसूचक टिप्पणी करके अभद्रता करने लगा। रोहित ने कोतवाली में सूरज और रितिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें