फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पेशी के बाद जेल जा रहे बंदियों की वैन से टकराया लोडर वाहन, नौ घायल

Thu, 01 Feb 2024 04:36 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली में बुधवार शाम करीब सात बजे पुलिस वाहन से बंदियों को जेल ले जाया जा रहा था। हाईवे पर नवदिया झादा के पास चौराहे पर लोडर वाहन (डीसीएम) बंदियों के वाहन से भिड़ गया।
विज्ञापन
अस्पताल में पहुंचे पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में न्यायालय में पेशी के बाद बंदियों को वापस जेल ले जाते समय रास्ते में बुधवार शाम पुलिस वाहन और लोडर वाहन में टक्कर हो गई। हादसे में नौ बंदी घायल हो गए। कड़ी सुरक्षा में बंदियों को सीएचसी लाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद सभी को जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन


शाम करीब सात बजे पुलिस वाहन से बंदियों को जेल ले जाया जा रहा था। हाईवे पर नवदिया झादा के पास चौराहे पर लोडर वाहन (डीसीएम) बंदियों के वाहन से भिड़ गया। पुलिस वाहन में 54 बंदी सवार थे। डीसीएम रामपुर से उन्नाव जा रही थी। सूचना पर इंस्पेक्टर बिथरी चैनपुर समेत सीओ हाईवे नितिन कुमार, सीओ थर्ड अनीता चौहान और इज्जतनगर पुलिस भी पहुंच गई।

ये बंदी हुए घायल
हादसे में बंदी इंदर निवासी जलालपुर थाना बिसौली, कमरुद्दीन निवासी थाना दातागंज जिला बदायूं, बली खां निवासी दासपुर थाना इज्जतनगर, विश्वनाथ निवासी रजऊ परसपुर थाना बिथरी चैनपुर, शिवम निवासी डेलापीर, राहुल निवासी किला, चंद्रपाल, शिवम निवासी सुभाषनगर और कौशिक निवासी बिहारीपुर जिला बरेली घायल हो गए।
विज्ञापन


सीओ नितिन कुमार ने बताया पुलिस वाहन से बंदियों को कोर्ट में पेशी के बाद वापस जेल ले जाया जा रहा था। रास्ते में नवदिया झाला के पास यह हादसा हुआ। डीसीएम को कब्जे में ले लिया है। चालक भाग गया है।

विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आकर छह गोवंशीय पशु मरे
रामगंगा और बिशरतगंज स्टेशन के बीच अखा रेल क्रॉसिंग के पास बुधवार सुबह बरेली-अलीगढ़ पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आकर छह गोवंशीय पशु मर गए। इस कारण करीब 10 मिनट तक ट्रेन को रोका गया। सूचना देने के बाद भी देर शाम तक रेलवे के जिम्मेदार अधिकारियों ने ट्रैक के आसपास पड़े पशुओं के अवशेष नहीं हटाए हैं। इससे ग्रामीणों में गुस्सा है। पीडब्ल्यूआई ज्ञान प्रकाश ने ऐसी जानकारी होने से ही इन्कार कर दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें