फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी प्रकाशकों की किताबों की सूची वेबसाइट पर करनी होगी अपलोड

Wed, 07 Jun 2017 01:27 AM IST
बरेली।  
विज्ञापन
List of private publishers' books will be uploaded on the website - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
सीबीएसई से मान्यता प्राप्त स्कूल निजी प्रकाशकों की किताबें अपने यहां चला सकते हैं पर इनके कंटेंट की जिम्मेदारी स्कूल संचालकों की होगी और इनकी सूची अपने स्कूल की वेबसाइट पर अपलोड करनी होगी। साथ ही प्रबंधक और प्रधानाचार्य के हस्ताक्षर से एक घोषणा पत्र भी जारी करना  होगा कि अगर किताब में कुछ आपत्तिजनक कंटेंट मिलता है तो उसके जिम्मेदार स्कूल संचालक होंगे। प्रकाशक के साथ स्कूलों पर भी सीबीएसई कार्रवाई करेगा। 
विज्ञापन

पिछले दिनों सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों में नेशनल काउंसिल ऑफ एजूकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (एनसीईआरटी) और सीबीएसई की किताबों को ही चलाने पर कॉफी विवाद हुआ था। एक निजी प्रकाशक की उस किताब पर काफी विवाद उठा था जिसमें लड़की के फिगर के बारे में बताया गया था। इस तरह का कंटेंट किताबों में न हो

इसलिए सीबीएसई ने यह कदम उठाया है। 
इंडिपेंडेंट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष पारुष अरोड़ा ने बताया कि सीबीएसई ने निर्देश जारी कर दिए है। निजी प्रकाशकों की किताबें चला सकते हैं पर इसकी सूची वेबसाइट पर अपलोड करनी होगी और किताबों के कंटेंट की जिम्मेदारी स्कूल संचालकों की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें