फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 122 बड़े बकायेदारों की सूची जारी, बकाया अदा न करने पर होगी कुर्की

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नगर निगम ने गृहकर व जलकर के 122 बड़े बकायेदारों की सूची जारी की है। बकाया अदा नहीं करने पर उनकी चल-संपत्ति को कुर्क कर वसूली की जाएगी।
विज्ञापन

मुख्य कर निर्धारण अधिकारी प्रदीप कुमार मिश्र ने बताया कि नगर निगम अधिनियम 1959 के अंतर्गत कार, टीवी, फ्रिज-एसी, कूलर, फर्नीचर तक कुर्क किया जा सकता है। बैंक खाता सीज कराते हुए वसूली की जा सकती है। पहले चरण में 122 बकायेदारों की सूची सार्वजनिक की गई है। इनकी संपत्ति की कुर्की की तैयारी है। प्रवर्तन दल पुलिस बल के साथ अभियान चलाएगा। पुलिस और मजिस्ट्रेट के लिए डीएम, एसएसपी को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन


इन मोहल्लों के बकायेदारों की सूची जारी
नवादा शेखान, जगतपुर, आकाशपुरम, रबड़ी टोला, संजयनगर, हजियापुर, अब्दुल्लागंज और सहसवानी टोला मोहल्ले के बकायेदारों की सूची जारी की है।

वर्जन

बकाया अदा न करने पर चल-अचल संपत्ति को कुर्क किया जाएगा। बकायेदारों के नाम, पते और बकाया रकम को सार्वजनिक किया है। जोनल अधिकारी, कर अधीक्षक अब वसूली के लिए अभियान चलाएंगे। - प्रदीप कुमार मिश्र, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें