फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरीः शराब सेल्समैन को कार में लिफ्ट देकर 1.21 लाख लूटे

Sun, 23 Jun 2019 02:42 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
यूपी पुलिस
विज्ञापन

कार सवार बदमाशों ने शुक्रवार शाम शराब की दुकान के सेल्समैन को लिफ्ट देने के बहाने कार में बैठाया। कुछ दूर चलने के बाद उससे बिक्री के 1.21 लाख रुपये लूट लिए। विरोध करने पर तमंचे की बट मारकर उसे घायल कर दिया। पुलिस ने बदमाशों की खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। 

विज्ञापन


गोला कोतवाली के मोहल्ला पश्चिमी दीक्षिताना निवासी अंशुमान गुप्ता ने बताया कि वह शहर के मोहल्ला ईदगाह के पास स्थित देशी शराब की एक दुकान पर सेल्समैन है। शुक्रवार शाम दुकान बंद कर बिक्री के 1.21 लाख रुपये लेकर घर के लिए निकला था।

छाउछ चौराहा पर खड़ी एक कार में सवार चार लोगों ने उससे कहा कि वे लोग गोला जा रहे हैं। यदि गोला चलना है तो कार में बैठ लो। इस पर वह कार में बैठ गया। चालक कार को लेकर गोला की ओर बढ़ा, लेकिन लालपुर के पहले रमुवीपुर चौराहे से चालक ने नहरिया पर कार मोड़ दी और खखरा पुलिया के पास आ गए।
विज्ञापन


उसने जब कार मोड़ने का विरोध किया तो उसकी पिटाई कर दी। तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया। उससे 1.21 लाख रुपये की नकदी लूट ली और उसे धक्का देने के बाद कार से भाग गए। 

सेल्समैन ने बताया कि इसी बीच थाना फरधान के इंस्पेक्टर एसएन सिंह आते दिखे तो उसने उन्हें रोककर पूरी घटना बताई। इंस्पेक्टर ने घटना की सूचना सदर कोतवाली समेत अन्य थानों को दी और बदमाशों की सुरागरसी करने लगे।

सूचना पर प्रभारी निरीक्षक सदर फतेह सिंह, एलआरपी चौकी प्रभारी हरिदास चौरसिया भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने पीड़ित से घटना की जानकारी ली। तहरीर मिलने के बाद सदर इंस्पेक्टर का कहना है कि जांच के बाद ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें