कस्बे में कई शराब की दुकानों के बाहर अवैध रूप से शराब की बिक्री की जा रही है। सुबह पांच बजे नशेड़ियों को शराब मिल जाती है। इससे ये हुड़दंग मचाते हैं, जिससे आवागमन करने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। इस मामले में व्यापारी नेता ने उच्चाधिकारियों से शिकायत की है।
व्यापारी नेता वरुण अग्रवाल ने बताया कि कस्बे में कई दिनों से नशेड़ियों का हुड़दंग जारी है। इन्हें अवैध रूप से सुबह पांच बजे ही शराब की बिक्री कर दी जाती है। ये नशेड़ी अब लोगों के लिए परेशानी का सबब गन गए हैं। इनके चलते लोग सुबह टहलने नहीं निकलते। वरुण अग्रवाल ने बताया कि छोटी बाजार के समीप खुले में ये नशेड़ी शराब का सेवन करते हैं। उन्होंने कहा कि सुबह में ज्यादातर दुकानों पर शराब बेची जा रही है। उन्होंने सोमवार को सुबह इस मामले में एक्स पर एक वीडियो अपलोड कर एसडीएम, सीओ से शिकायत की है। संवाद