फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बत्ती गुल, अंधेरे में डूबा रहा धोपेश्वरनाथ मंदिर मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नाथ कॉरिडोर के कई इलाकों में रविवार रात बिजली गुल होने से स्ट्रीट लाइटें बंद हो गईं। इससे नाथ मंदिरों तक जाने वाले मार्ग अंधेरे में डूब गए। धोपेश्वरनाथ मंदिर मार्ग भी रातभर अंधेरे में डूबा रहा। बार-बार शिकायत के बावजूद स्ट्रीट लाइटें चालू नहीं की गईं। इससे कांवड़ियों को अंधेरे में गुजरना पड़ा। कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों को कोई समस्या न हो, इसके लिए पुलिस-प्रशासन की ओर से बेहतर इंतजाम का दावा किया जा रहा है, पर अचानक नाथ कॉरिडोर के कई इलाकों में स्ट्रीट लाइटें बंद होने से हकीकत सामने आ गई।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा समस्या कैंट क्षेत्र स्थित धाेपेश्वरनाथ मंदिर जाने वाले सुनसान मार्ग पर स्ट्रीट लाइटें बंद होने के कारण कारण हुई। मढ़ीनाथ, त्रिवटीनाथ और अलखनाथ मंदिर इलाकों में भी बिजली गुल होने व स्ट्रीट लाइटें बंद होने से कांवड़ियों को समस्या हुई। शहर के अन्य इलाकों में भी लोगों को कटौती का सामना करना पड़ा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें