फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सोयम पर कर्बला में किया चिरागां

Wed, 09 Jul 2025 01:54 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मुहर्रम के सिलसिले में मंगलवार को हजरत इमाम हुसैन सहित 72 शहीदों की याद में सोयम मनाया गया। एक तरफ जहां घरों और मोहल्लों में शहीदान-ए-कर्बला को याद किया गया। वहीं कर्बला पर तमाम अकीदतमंदों ने चिरागां किया।
विज्ञापन

बाकरगंज स्थित कर्बला पर सुन्नी समाज के अकीदतमंदों का पहुंचना शुरू हो गया था। लोग नियाज नजर कर चिरागां करते और मन्नत व मुराद मांगते नजर आए। कुछ लोगों ने मन्नत के अलम व शबीह भी पेश किए।
इसी तरह स्वाले नगर स्थित शिया कर्बला पर शिया समाज के लोग दिन भर पहुंचते रहे। जहां शहीदाने कर्बला को याद कर पुरसा दिया। इस दौरान खास तौर से अंजुमन परचम-ए-हुसैन के सदस्यों ने नौहा ख्वानी के साथ मातम किया।
विज्ञापन


-
शिया इमामबाड़ों में हुई मजलिस व मातम
शिया समुदाय में अजादारी का दौर जारी है। कर्बला के बहत्तर शहीदों के सोयम पर स्वालेनगर नगर स्थित शिया कर्बला में जॉन रिजवी की ओर से मजलिस आयोजित की गई, जिसमें नौगावां सादात से आए सैयद रजा अब्बास ने कर्बला वालों की शहादत बयान की। रात्रि मजलिस कंघी टोला स्थित इमामबाड़ा अहमद हुसैन रिजवी में हुई, जिसको मौलाना सैफ अब्बास ने खिताब किया। अंजुमन ऑल इंडिया गुलदस्ता ए हैदरी, अंजुमन गुलदस्ता ए हैदरी ने नौहख्वानी की। इमामबाड़ा वसी हैदर गढ़ैया में कमाल हैदर की ओर से मातम हुआ।
मजलिस के कार्यक्रम
ऑल इंडिया गुलदस्ता ए हैदरी के मीडिया प्रभारी शानू काजमी ने बताया कि स्वालेनगर स्थित शिया कर्बला में जॉन रिजवी की ओर से अशरा ए मजलिस का आगाज हो गया, जो दस दिन सुबह 8:30 बजे से होगी।
फोटो -
खानकाह नियाजिया में हुआ विशेष कार्यक्रम
बरेली। खानकाह नियाजिया में सोयम खास आयोजन किया गया। यहां इमाम हुसैन की याद मेंमहफिर के अलावा सुबह नियाज हुई। इस बीच तमाम खानदान के तमाम लोग और मुरीद कर्बल हाजिरी के लिए गए। शाम को सोयम की फातेहा सज्जादानशीन शाह मेहंदी मियां ने पढ़ी और दुआ की। इसके बाद लंगर का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें