बरेली। जोनल चीफ इंजीनियर कार्यालय से संबद्ध एक्सईएन रंजीत चौधरी को शहरी विद्युत वितरण खंड का अतिरिक्त भार सौंपा गया है। बताया जाता है कि यहां पर तैनात राजेश शर्मा पिछले कई दिनों से गायब हैं, इससे कामकाज प्रभावित हो रहा है। इसके साथ ही बुधवार सुबह ऊर्जामंत्री भी पहुंचे रहे हैं। इसलिए मंगलवार देर शाम चौधरी की ताजपोशी हो गई।