फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करोड़ों के बकाये पर कनेक्शन कटा तो कमिश्नर आफिस पर धरने पर बैठीं महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सीबीगंज में बंद पड़ी आईटीआर कंपनी के क्वार्टरों की बिजली का बिल कई साल से जमा नहीं हुआ है। इन क्वार्टरों में अवैध तौर से पुलिस वालों के भी परिवार रह रहे हैं। बिजली बिल का 18 करोड़ रुपया बकाया होने के बाद अपर आयुक्त अरुण के आदेश पर बुधवार को कंपनी का बिजली कनेक्शन कटा तो कंपनी के कर्मियों के परिवार की महिलाएं कमिश्नर दफ्तर पर पहुंचकर धरने पर बैठ गईं। कमिश्नर ने दो दिन का वक्त देते हुए बिजली कनेक्शन दोबारा जुड़वाना के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

आईटीआर कंपनी के बंद होने के बाद हाईकोर्ट के आदेश पर कर्मचारियों के 64 परिवार यहां क्वार्टर में रह रहे हैं। इन्हें कोर्ट ने राहत देते हुए मुफ्त में बिजली व पानी की सुविधा दी है, जबकि तमाम अन्य क्वार्टरों में पुलिस कर्मियों के परिवार अवैध रूप से रहते हुए इस सुविधा का लाभ उठा रहे हैं। इससे 18 करोड़ का बिजली का बिल बकाया हो चुका है। अपर आयुक्त अरुण कुमार ने कुछ रोज पहले पॉवर कारपोरेशन के अधिकारियों के साथ मीटिंग कर बिजली का कनेक्शन काटने का फैसला लेकर सिटी मजिस्ट्रेट मदन कुमार को इसका क्रियान्वयन करने के आदेश दिए थे। बृहस्पतिवार को पावर कारपोरेशन की टीम ने सीबीगंज पहुंचकर कंपनी का मेन कनेक्शन काट दिया। इससे बिलबिलाए कंपनी के कर्मियों के परिवार की महिलाएं कमिश्नर दफ्तर पहुंचीं मेन गेट पर बैठ गईं। महिलाओं से वार्ता के बाद कमिश्नर रणवीर प्रसाद ने अधिकारियों को दो दिन के अंदर केवल कंपनी कर्मियों के परिवारों के क्वार्टर में मीटर लगाने के आदेश दिए। इसके बाद प्रत्येक क्वार्टर में अलग-अलग कनेक्शन दिए जाएंगे। तब तक काटा गया कनेक्शन दोबारा कनेक्शन जोड़ने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें