फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ट्रैक पर लेटे युवक की बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बहेड़ी। पारिवारिक कलह आहत बरेली की महानगर कॉलोनी निवासी अमरेश (31) की जान पुलिस ने बचाई। वह मंगलवार रात बरेली-लालकुआं रेल लाइन पर देवरनियां के कनमन गांव के पास ट्रैक पर ले गए थे। गश्त पर देवरनियां कोतवाली के कांस्टेबल ने अमरेश को देखा। ट्रेन पास आने से पहले उन्होंने दौड़कर युवक को खींच लिया। फिर कोतवाली ले आए। वहीं, परिजन ने युवक के घर से निकलने के बाद रेलवे कंट्रोल रूम को सूचना दी थी। सूचना पर जीआरपी बरेली सिटी थाने के एसओ देवरनियां पहुंचे। पुलिस के मुताबिक, अमरेश की शादी पांच साल पहले हुई थी। दंपती की एक बेटी है। घर में कलह होने से वह आहत थे। सीओ बहेड़ी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि युवक की काउंसलिंग की गई है। बाद में परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें