फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: फसल चर रही गाय को घोंपा भाला, मरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। टांडा गांव के मजरा परोथी में रविवार को फसल चरती गाय को किसान ने भाला घोंप दिया। इससे गाय मौके पर मर गई।
विज्ञापन

परोथी की विद्या देवी ने पुलिस को बताया कि वह अपनी पालतू गाय को बचाने के लिए पेड़ की छांव में लेकर जा रही थीं। इस दौरान गाय से बंधी रस्सी उनके हाथ से छूट गई। गाय पड़ोसी किसान के खेत में चली गई। वहां फसल चरने लगी। इस बीच नन्हेलाल, जागन और सोनू वहां पहुंच गए। गाय को चरते देखा तो उसको भाला मारकर घायल कर दिया। कुछ देर बाद गाय मर गई। आरोप है कि शिकायत करने पर आरोपियों के घर गईं तो विद्या देवी से गाली-गलौज की गई। सीओ नीलेश मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत आरोपियों को नामजद किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें