फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: लाइफ लाइन अस्पताल सील, बिना पंजीकरण के किया जा रहा था संचालित

Wed, 17 Jun 2026 01:26 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के शीशगढ़ थाना क्षेत्र में बिना पंजीकरण के लाइफ लाइन अस्पताल संचालित किया जा रहा था। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापा मारकर जांच की तो इसका खुलासा हुआ। इस पर अस्पताल को सील किया गया है। 
विज्ञापन
लाइफ लाइन अस्पताल सील - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के शीशगढ़ थाने की टांडा छंगा चौकी क्षेत्र के गांव चचेट में बिना पंजीकरण संचालित लाइफ लाइन अस्पताल मंगलवार को सील किया गया है। एसीएमओ डॉ. अमित कुमार और एमओआईसी बहेड़ी डॉ. विवेक कुमार ने छापा मारा। जांच में संचालक की ओर से आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध न कराने पर कार्रवाई की गई।

विज्ञापन


टांडा छंगा में बिना पंजीकरण के लाइफ लाइन अस्पताल संचालित किए जाने की शिकायत की गई थी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम मंगलवार को मौके पर पहुंची। टीम ने अस्पताल संचालक से पंजीकरण संबंधी दस्तावेज मांगे। संचालक वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका। टीम ने काउंटर पर रखे रजिस्टर समेत अन्य अभिलेखों को कब्जे में लिया। इस दौरान पुलिस भी मौजूद रही।

एसीएमओ डॉ. अमित कुमार ने बताया कि लाइफ लाइन अस्पताल को सील किया गया है। वह बिना पंजीकरण के संचालित किया जा रहा था। संचालक पंजीकरण के वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें