बेटी बोली- मां को बटनी से मारा था
विनीता की छह साल की बेटी कोमल ने कोर्ट में गवाही के दौरान बताया कि उसके पापा, चाचा और दादी-बाबा उसकी मां को बेल्ट से मारते थे। वे उसकी मां को पसंद नहीं करते थे। घटना वाले दिन इन्होंने मां को बटनी (सिलबट्टे) से मारा। वह चीखी तो चाचा आकाश ने कोमल को कमरे में बंद कर दिया था। जाते वक्त कहा था कि वह उसके लिए नई मम्मी लाएंगे।
घटना के कुछ देर बाद कॉलोनी में ही रहने वाली आकाश की मौसी राजकुमारी सब्जी देने उनके घर पहुंचीं तो घर में सन्नाटा था। कमरे का दरवाजा बंद था। उन्होंने आवाज दी तो कमरे से विनीता की छह वर्षीय बेटी कोमल ने दरवाजा खोलने को कहा। राजकुमारी ने दरवाजा खोला तो डरी सहमी कोमल उनसे लिपट गई। उन्होंने दूसरे कमरे का दरवाजा खोला तो चारपाई के पास खून से लथपथ विनीता का शव पड़ा था।
कोमल ने उन्हें बताया कि रात में आकाश चाचा ने उसके सामने मम्मी को सिलबट्टे से मार डाला। चीखने पर चाचा ने उसे भी कमरे में बंद कर दिया। जाते वक्त चाचा ने कहा कि वह उसके लिए दूसरी मम्मी लेकर आएंगे। इसके बाद राजकुमारी ने बाहर आकर शोर मचाया तो किसी ने यूपी-112 को सूचना दे दी।