जानलेवा हमले के आरोपी सगे भाइयों को अग्रिम जमानत
अपर सत्र न्यायाधीश विजेंद्र त्रिपाठी ने जानलेवा हमले में भुता थाना क्षेत्र के गांव गुलड़िया हजारी लाल निवासी सगे भाइयों संजीव कुमार और धर्मपाल की अग्रिम जमानत याचिका स्वीकृत कर ली है।
भुता थाने में तुषार कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि चार जुलाई 2026 को शाम छह बजे अजयवीर, धर्मपाल, सत्यवीर, संजीव, राजीव, बादल, कल्लू, सुरजीत, संजीव और सुरेश उसका खेत जबरन जोतने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने फायरिंग करते हुए जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों के वकील ने कहा कि मामला क्रॉस केस का है। दोनों पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने आरोपियों की अग्रिम जमानत स्वीकृत कर ली है।