बरेली। जंक्शन से चलने वाली बरेली-लोकमान्य तिलक और बरेली-इंदौर एक्सप्रेस के लिए नई एलएचबी (लिंक हॉफमन बुश) रैक आवंटित हो गई है। अब तक दोनों गाड़ियां पुरानी आईसीएफ रैक के साथ दौड़ रही थीं।
मुख्य वाणिज्य निरीक्षक इमरान सैय्यद ने बताया कि 14314 बरेली-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस 14 और 14313 लोकमान्य तिलक-बरेली एक्सप्रेस का संचालन 16 फरवरी से एलएचबी रैक के साथ होगा। अभी यह गाड़ी एक ओर से औसतन 30 घंटे लगाती है। नई रैक के बाद 25 घंटे में यात्रा पूरी करेगी। 14320 बरेली-इंदौर एक्सप्रेस 18 फरवरी और 14319 इंदौर-बरेली एक्सप्रेस का संचालन 19 फरवरी से एलएचबी रैक के साथ होगा। यह गाड़ी एक ओर की यात्रा औसतन 28 घंटे में तय करती है। नई रैक के साथ इसका समय भी घट जाएगा।