बरेली। आईएमएपीएल सीजन-6 क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन रविवार को 20 फैमिली टीमों, महिला डॉक्टरों की चार, बच्चों व वेटरन की दो-दो टीमों ने प्रतिभाग किया। वेटरन कैटेगरी के फाइनल मुकाबले में डॉ. गिरीश की लीवर लीजेंड्स टीम ने डॉ. अतुल टंडन की टीम को हराकर खिताब अपने नाम किया। बच्चों की कैटेगरी के फाइनल मुकाबले में मेहंदीरत्ता की टीम ने डॉ. अजय गुप्ता की टीम को हराया। महिला टीमों के फाइनल में प्रताप की टीम ने अपेक्स की टीम को बड़े अंतर से हराकर जीत दर्ज की।
फैमिली वर्ग में मेडिसिटी की टीम ने राजदीप वारियर्स को हराकर पहली बार खिताब जीता। टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि आईजी डॉ. राकेश सिंह व सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह ने विजेता टीमों को ट्रॉफी और खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। महिला खिलाड़ियों को विशेष प्रोत्साहन पुरस्कार व बच्चों को विभिन्न पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से न केवल स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलता है, बल्कि प्रतिस्पर्धा, टीम भावना और एकजुटता की सीख भी मिलती है। इस दौरान डॉ. एनके गुप्ता, मैनेजर संकेत वाली, डॉ. शालिनी माहेश्वरी, आईएमए अध्यक्ष डॉ. आरके सिंह, डॉ. राजीव गोयल, डॉ. रविश अग्रवाल, डॉ. रतनपाल, डॉ. शिवम कमठान आदि मौजूद रहे। संवाद