फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलीकाप्टर से सिंबल लेटर मंगाकर फंसे सपा एमएलसी प्रत्याशी

Tue, 01 Mar 2016 02:06 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
विधान परिषद स्थानीय (प्राधिकारी चुनाव) में सपा के प्रत्याशी का सिंबल लेटर (ए और बी) फार्म सरकारी हेलीकाप्टर से मंगाना महंगा पड़ गया। प्रेक्षक की रिपोर्ट के आधार पर सपा संगठन ने लखनऊ में निदेशक नागरिक उड्डयन कार्यालय में 2.10 लाख रुपये जमा करा दिए। यह कार्रवाई आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए की गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि आचार संहिता के मामले में सिर्फ धनराशि जमा करके इस मामले को निस्तारित नहीं कराया जा सकता। आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में एफआईआर दर्ज कराई जानी चाहिए। दूसरी ओर इस मामले में आयोग ने अपने स्तर से कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन

नामांकन के आखिरी दिन 15 फरवरी को सपा ने एमएलसी प्रत्याशी अनिल शर्मा के स्थान पर घनश्याम लोधी को प्रत्याशी घोषित कर दिया था। इसी के साथ सपा ने दोपहर तीन बजे तक नामांकन के साथ ए व बी फार्म जमा कराने के लिए हेलीकाप्टर भेजा था। जिसे लेकर ओएसडी बरेली आए थे। जिसे आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए यहां के एडवोकेट गोपाल गुप्ता ने प्रेक्षक से शिकायत की थी, इस मामले में आयोग के प्रेक्षक ने आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए आयोग को अपनी रिपोर्ट भेज दी थी। इस रिपोर्ट के बाद शासन में हडंकप मच गया। डीएम ने भी इस मामले में निदेशक नागरिक उड्डयन से जानकारी मांगी। बाद में सपा संगठन ने इस मामले को निस्तारित करने के उद्देश्य से हेलीकाप्टर के किराए के एवज में 2.10 लाख रुपये जमा कर दिए। इस मामले में शिकायतकर्ता का कहना है कि वह इस कार्रवाई से चुप नहीं रहेगा। नामांकन निरस्त कराने के लिए अग्रिम कार्रवाई के लिए जंग लड़ते रहेंगे। इसके लिए आयोग या फिर हाईकोर्ट तक भी जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें