फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: वन विभाग के पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ, सिंगहा खुर्द इलाके में कई दिनों से थी दहशत

Mon, 25 May 2026 10:22 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी जनपद के सिंगहा खुर्द इलाके में दहशत का पर्याय बना तेंदुआ वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया। टीम ने उसे सुरक्षित कब्जे में ले लिया। मेडिकल परीक्षण के बाद उसे जंगल में छोड़ा जाएगा। 
विज्ञापन
पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी जनपद के बेलरायां वन रेंज के ग्राम सिंगहा खुर्द में कई दिनों से ग्रामीणों के लिए दहशत का कारण बना तेंदुआ आखिरकार वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया। वन विभाग की निगरानी और रणनीति के तहत तेंदुए को सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया गया।

विज्ञापन


तेंदुए के पकड़े जाने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। बीते दिनों से इलाके में लगातार तेंदुए की गतिविधियों के कारण लोगों में भय का माहौल बना हुआ था। ग्रामीणों ने वन विभाग की कार्रवाई की सराहना करते हुए टीम का आभार जताया।

विज्ञापन

कई स्थानों पर लगाए थे पिंजरे 
वन विभाग की टीम कई दिनों से इलाके में निगरानी कर रही थी। तेंदुए की मौजूदगी को देखते हुए विभिन्न स्थानों पर पिंजरे लगाए गए थे। अभियान के दौरान तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया, जिसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और उसे सुरक्षित कब्जे में ले लिया।

क्षेत्रीय वनाधिकारी भूपेंद्र चौधरी ने बताया कि तेंदुए की लगातार निगरानी की जा रही थी और कई स्थानों पर पिंजरे लगाए गए थे। उन्होंने बताया कि एक महीने के भीतर यह तीसरा तेंदुआ पकड़ा गया है। तेंदुए का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा और उच्च अधिकारियों के निर्देश के बाद उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें