फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मुड़िया भीकमपुर गांव में तेंदुए की दहशत

विज्ञापन
नवाबगंज फोटो 4 मुडिया भीकमपुर गांव में दिखा तेदुआं
विज्ञापन
नवाबगंज। मुड़िया भीकमपुर गांव में शनिवार की शाम ग्रामीणों को गन्ने के खेत में तेंदुआ दिखाई दिया, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने तेंदुआ के फोटो भी खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है।
विज्ञापन

मामले की जानकारी मिलते ही डायल 112 पुलिस पहुंच गई। इसकी जानकारी वन विभाग की टीम को भी दे दी गई है।
गांव मुड़िया भीकमपुर के बिलासीराम, नीरज कुमार, बादाम सिंह, नंदकिशोर शनिवार की शाम खेतों पर गए थे। गांव के धर्मपाल और नंदकिशोर गन्ने के खेत में पहुंचे तो उन्हें वहां तेंदुआ दिखाई दिया। वहां से ग्रामीण घर आकर जानकारी दी।
डायल 112 पुलिस की टीम ने पहुंचकर जांच-पड़ताल की। ग्रामीणों ने बताया कि तीन दिन पहले रात में ओसवाल मिल की ओर जाने वाली सड़क पर तेंदुआ दिखाई दिया। इसको देखकर वहां मौजूद ट्रैक्टर चालक भाग निकले। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें