फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूख से तड़पकर मर गया तेंदुआ, पोस्टमार्टम में पेट निकला खाली

Wed, 27 Mar 2019 03:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
तेंदुए की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बराही रेंज में डगा गांव के पास हरदोई ब्रांच नहर में 20 मार्च को मिले मादा तेंदुए के शव का तीन डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम के दौरान तेंदुए का पेट पाया गया। जानकारों का अनुमान है कि तेंदुआ तीन दिन से भूखा रहा होगा। भूख की वजह से ही तेंदुए की मौत हुई।

विज्ञापन


तेंदुआ बीमार था या नहीं इसकी जांच के लिए विसरा सुरक्षित कर जांच के लिए भेजा गया है। 20 मार्च को टाइगर रिजर्व की बराही रेंज में हरदोई ब्रांच नहर माधोटांडा क्षेत्र के ग्राम डगा के निकट एक मादा तेंदुए का शव मिला था।

राहगीरों की सूचना पर वन अफसरों ने मौका मुआयना कर तेंदुए का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए माला रेंज परिसर में रखवा दिया था। बरेली स्थित आईवीआरआई से आए डॉ. एके शर्मा के नेतृत्व में तीन डॉक्टरों की टीम ने तेंदुए के शव पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम के दौरान तेंदुए का पेट पूरी तरह खाली पाया गया। माना जा रहा है कि तेंदुआ तीन से भूखा रहा होगा, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्टमार्टम में तेंदुए के पेट में कुछ नहीं पाया गया। हालांकि मौत का सही कारण जानने के लिए विसरा सुरक्षित कर जांच के लिए लैब भेज दिया गया है। 
- आदर्श कुमार, डिप्टी डायरेक्टर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें