बराही रेंज में डगा गांव के पास हरदोई ब्रांच नहर में 20 मार्च को मिले मादा तेंदुए के शव का तीन डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम के दौरान तेंदुए का पेट पाया गया। जानकारों का अनुमान है कि तेंदुआ तीन दिन से भूखा रहा होगा। भूख की वजह से ही तेंदुए की मौत हुई।
तेंदुआ बीमार था या नहीं इसकी जांच के लिए विसरा सुरक्षित कर जांच के लिए भेजा गया है। 20 मार्च को टाइगर रिजर्व की बराही रेंज में हरदोई ब्रांच नहर माधोटांडा क्षेत्र के ग्राम डगा के निकट एक मादा तेंदुए का शव मिला था।
राहगीरों की सूचना पर वन अफसरों ने मौका मुआयना कर तेंदुए का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए माला रेंज परिसर में रखवा दिया था। बरेली स्थित आईवीआरआई से आए डॉ. एके शर्मा के नेतृत्व में तीन डॉक्टरों की टीम ने तेंदुए के शव पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम के दौरान तेंदुए का पेट पूरी तरह खाली पाया गया। माना जा रहा है कि तेंदुआ तीन से भूखा रहा होगा, जिससे उसकी मौत हो गई।
पोस्टमार्टम में तेंदुए के पेट में कुछ नहीं पाया गया। हालांकि मौत का सही कारण जानने के लिए विसरा सुरक्षित कर जांच के लिए लैब भेज दिया गया है।
- आदर्श कुमार, डिप्टी डायरेक्टर