Lawyers strike on March 31 against Law Commission
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
लॉ कमीशन के खिलाफ पूरे देश के वकील 31 मार्च को हड़ताल पर रहेंगे। बार काउंसिल ऑफ इंडिया की ओर से हड़ताल की घोषणा की गई है। यूपी बार काउंसिल के सदस्य शिरीष मेहरोत्रा ने बताया कि लॉ कमीशन की रिपोर्ट में वकीलाें से हड़ताल करने का अधिकार छीन लिया गया है। इसके अलावा अगर उनसे किसी मामले में चूक होती है तो उसकी भरपाई भी वकील से होगी, ऐसा कमीशन में कहा गया है। इसलिए कमीशन के खिलाफ वकील एक दिन अपना काम बंद करेंगे।