फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: वकीलों की हड़ताल जारी, कोर्ट के बाहर किया प्रदर्शन

Sat, 23 Nov 2024 03:57 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। गाजियाबाद प्रकरण के विरोध में वकीलों की हड़ताल शुक्रवार को भी जारी रही। बार एसोसिएशन के सचिव वीपी ध्यानी के नेतृत्व में वकीलों ने कोर्ट परिसर के बाहर प्रदर्शन किया। सचिव ने कहा कि जब तक गाजियाबाद के जिला जज के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक आंदोलन खत्म नहीं होगा। हड़ताल 28 नवंबर तक जारी रहेगी। 28 नवंबर को होने वाली बार की आम सभा में आगे की रणनीति तय की जाएगी। इस मौके पर ललित कुमार सिंह, रोहित यादव, क्षितिज यादव, गौरव राठौर, मोहम्मद असलम, शाहिद खान, उदयवीर सिंह आदि वकील रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें