फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: वाराणसी प्रकरण के विरोध में वकीलों का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन, सीएम को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा

Mon, 22 Sep 2025 08:56 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज कुमार हरित और सचिव दीपक पांडेय के नेतृत्व में बड़ी संख्या में वकील सोमवार दोपहर नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां वाराणसी में हुई घटना के विरोध में प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन
बरेली में वकीलों ने किया प्रदर्शन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में वकीलों के साथ दुर्व्यवहार और वकीलों के खिलाफ ही मामला दर्ज किए जाने के विरोध में बार काउंसिल ऑफ यूपी के आह्वान पर सोमवार को बरेली बार एसोसिएशन ने कलक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन करने के बाद डीएम को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन


बरेली बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज कुमार हरित और सचिव दीपक पांडेय के नेतृत्व में बड़ी संख्या में वकील सोमवार दोपहर नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश भर में वकीलों के साथ पुलिस दुर्व्यवहार की शिकायत आ रही हैं। वाराणसी में 50-60 वकीलों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया, जबकि वकीलों के साथ दुर्व्यवहार करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई। सचिव ने कहा कि वाराणसी में वकीलों के साथ दुर्व्यवहार करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई और वकीलों के खिलाफ दर्ज मामला वापस लिए जाने तक बार शांत नहीं बैठेगी।

इसके बाद वकीलों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया। ज्ञापन में कहा गया है कि वकीलों के उत्पीड़न और उनके प्रति दुर्व्यवहार पर प्रभावी रोक लगाई जाए। अन्यथा की स्थिति में प्रदेश भर के अधिवक्ता व्यापक स्तर पर कानूनी और संवैधानिक रूप से आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर शेर सिंह गंगवार, ललित कुमार सिंह, नसीम सैफी, रोहित यादव, जयपाल सिंह, शाहिद, अनुज आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें