फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: हापुड़ में लाठीचार्ज के विरोध में वकीलों ने की हड़ताल

Thu, 31 Aug 2023 02:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बहेड़ी/आंवला/नवाबगंज। हापुड़ में मंगलवार को पुलिस की ओर से अधिवक्ताओं पर किए लाठीचार्ज के विरोध में बुधवार को वकीलों ने हड़ताल की। उन्होंने लाठीचार्ज करने वाले सीओ व पुलिसकर्मियों को बर्खास्त करने की मांग की।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के आह्वान पर बहेड़ी के वकीलों ने नैनीताल रोड पर प्रदर्शन किया, फिर तहसील पहुंचे। यहां उन्होंने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन एसडीएम अजय कुमार उपाध्याय को सौंपा। अध्यक्ष पाती राम गंगवार, महासचिव रामस्वरूप गंगवार, कोषाध्यक्ष लाल सिंह चौहान, मनोज जौहरी, अविनाश सक्सेना, सुनील रस्तोगी, दीपचंद्र पांडे, इरफान अहमद, सीएम सक्सेना, अराजेश सक्सेना, सरदार मंदीप सिंह, जेएस खारा, महेंद्रपाल उपाध्याय, हरीश गंगवार, अनिल बाबू आदि थे।
इधर, आंवला बार एसोसिएशन से जुड़े वकील न्यायिक कार्यों से विरत रहे। उन्होंने एसडीएम कार्यालय के बाहर आक्रोश जताते हुए प्रदर्शन किया व राज्यपाल के नाम ज्ञापन एसडीएम न्यायिक रश्मि कुमारी को सौंपा। रमाकांत तिवारी, कुंवरपाल सिंह, सुनील वर्मा, विष्णुपाल सिंह, निर्दोष चर्तुवेदी, पदम सिंह, कुबेर सिंह, अवनीश तिवारी, अरुण कुमार सिंह, शमशेर खां, अजय पाल मौजूद रहे।
विज्ञापन

नवाबगंज में भी अधिवक्ताओं ने कार्य का बहिष्कार कर हापुड़ पुलिस के खिलाफ़ नारेबाजी कर एसडीएम राजेश चंद्रा को ज्ञापन सौंपा और पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की गई। एडवोकेट प्रैक्टिसनर्स एसोसिएशन नवाबगंज के अध्यक्ष हाजी माजिद हुसैन जैदी, दुष्यंत गंगवार, आनंद गंगवार, सुधाकर लाल रस्तोगी, राजीव गंगवार, उस्मान अली, मो. ताहिर अंसारी, उमेश गंगवार, हर प्रसाद गंगवार, अनिल दिवाकर, मुराद अहमद, संजीव गंगवार आदि वकील मौजूद रहे।
फरीदपुर में अधिवक्ताओं ने तहसील और सिविल न्यायालय के लिए जाने वाले रास्ते को बंदकर प्रदर्शन किया। इसके बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन तहसील प्रशासन को सौंपा। इस दौरान हापुड़ घटना के आरोपी पुलिसकर्मी को तत्काल निलंबित करने की मांग की गई। लाठचार्ज में चोटिल अधिवक्ताओं को उपचार कराने के लिए पांच-पांच लाख रुपये देने की मांग की गई। चंद्रजीत मिश्रा, रवींद्र पाल सिंह राठौर, महेंद्र गंगवार, धर्मेंद्र सहाय सक्सेना, अनिल सागर, श्याम सिंह, ओमवीर गुर्जर, अवनीश श्रीवास्तव, बलराम सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें