फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बंटवारे के विवाद में भाइयों के बीच चले लाठी-डंडे, पांच घायल

Thu, 23 Jul 2026 02:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
भोजीपुरा। कस्बा धौंराटांडा में बुधवार शाम दो सगे भाइयों के बीच 50 गज जगह के बंटवारे के विवाद में लाठी-डंडे चले। इसमें पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी भेजा है।
विज्ञापन

इब्राहिम का कहना है कि उनकी पैतृक जगह का बंटवारा नहीं हुआ है। वहीं, इस्माइल का आरोप है कि इब्राहिम अपना हिस्सा बेच चुके हैं और उनकी जगह पर कब्जा करना चाहते हैं। बुधवार को इस्माइल अपनी जगह में बुनियाद भर रहे थे, तभी इब्राहिम ने उनको रोकने की कोशिश की, जिसके बाद गाली-गलौज और मारपीट शुरू हो गई। इब्राहिम ने इस्माइल के बेटे अजीम पर तमंचे की बट से सिर पर प्रहार करने का आरोप लगाया। इस्माइल पक्ष ने भी इब्राहीम के बेटों अरीब और समीर की पिटाई का आरोप लगाया। मारपीट में इस्माइल व बेटे अजीम और शमीम भी घायल हुए हैं।
विज्ञापन

सीओ हाईवे देवेश सिंह ने बताया कि थाना पुलिस ने फायरिंग का आरोप निराधार बताया है। तहरीर मिलने पर मामले की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें