फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेयर पद के लिए आखिरी दिन 12 पर्चे और दाखिल

Sat, 11 Nov 2017 02:05 AM IST
बरेली।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कलक्ट्रेट में आखिरी दिन 11 प्रत्याशियों ने मेयर पद के लिए 12 पर्चे दाखिल किए। मेयर के लिए इस तरह कुल मिलाकर 23 पर्चे दाखिल हुए हैं। पार्षद के 80 पदों के लिए 795 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है।
शुक्रवार को कांग्रेस प्रत्याशी अजय शुक्ला ने दूसरा सेट जमा किया। उनकी पत्नी खंजन शुक्ला ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन कराया।  बसपा प्रत्याशी की पत्नी कैसर जहां ने दो सेटों में नामांकन दाखिल किए। इसके अलावा शिवसेना से दीपक पाठक, आईएमसी से मोहम्मद रजा उर्फ लल्ला गद्दी, इंजीनियर कमल किशोर, पवन मिश्रा, सैैयद राशिद अली उर्फ चमन, मनोज विकट, राकेश बाबू कश्यप और सुनील खत्री ने नामांकन कराए। जिले भर में आखिरी दिन तक मेयर और नगर पालिका और नगर पंचायतों के अध्यक्ष पदोें के लिए 386 पर्चे भरे गए।  पार्षद और सदस्य पदों के लिए 2606 लोगों ने नामांकन कराया है। टिक ट देरी से मिलने पर भाजपा के पार्षद प्रत्याशियों ने सबसेे ज्यादा नामांकन कराए। नगर पंचायत रिठौरा से भाजपा प्रत्याशी अशोक गुप्ता ने सांसद आंवला धर्मेंद्र कश्यप और जिलाध्यक्ष रवींद्र सिंह राठौर के साथ अर्बन हाट पहुंचकर नामांकन कराया। एडीएम प्रशासन एसपी सिंह ने बताया कि शनिवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी। रविवार को नाम वापस लिए जा सकेंगे।  
विज्ञापन


रिठौरा नगर पंचायत से हरिशंकर ने सास को उतारा
वोट कट जाने के बाद भी सपा से टिकट मिलने पर हरिशंकर यादव ने अपनी सास का मुन्नी देवी का निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर पर्चा दाखिल करा दिया है। सपा वहां मुन्नी देवी को ही समर्थन करने की घोषणा कर सकती है। हरिशंकर यादव का कहना है कि उनका वोट बन गया है। देरी होनेे की वजह से उन्होंने सास का पर्चा भरवाया गया। सगी सास के अलावा फुफेरी सास का भी पर्चा भरवा दिया है।

कोई बुरके में.. कोई घूंघट और कोई जींस में
 बरेली। 
नामांकन के आखिरी दिन अर्बन हाट का नजारा देखने लायक था। बुरके से लेकर घूंघट और जींस पहने महिलाएं भी पर्चा भरने पहुंची। युवाओं में काफी जोश नजर आया। फूलों की मालाओं से लंदी-फंदी घूंघट और बुरके वाली महिलाओं पर हर किसी की नजर ठिठकी।
विज्ञापन

 
14 हजार फर्जी वोट और कम हो गए
नगर निगम की मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण कार्य समाप्त हो जाने के बाद 7 लाख 61 हजार 116 वोट रह गए हैं। पुनरीक्षण से पहले वोटरों की संख्या 7 लाख 75 हजार थी। चुनाव आयोग के आदेश पर पुनरीक्षण का काम कराया गया था।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें