बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया जारी है, जिसमें अब तक तीस हजार से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराया है। पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 जून है, हालांकि इसके बढ़ने की उम्मीद है। विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों ने काउंसलिंग की तैयारी शुरू कर दी है। बैचलर इन मैनेजमेंट स्टडीज (बीएमएस) की काउंसलिंग 20 से 22 जून के बीच होगी। डीन तुलिका सक्सेना ने बताया कि चयन 12वीं की मेरिट पर आधारित होगा। विभागाध्यक्ष भोला खान ने जानकारी दी कि बीए अर्थशास्त्र की काउंसलिंग 18 जून से शुरू होगी। बीएससी कृषि की काउंसलिंग 25 जून के बाद होगी, क्योंकि प्रदेश स्तर पर प्रवेश परीक्षा बाकी है। डीन उपेंद्र बालियान के अनुसार, 110 सीटों के लिए 250 से अधिक पंजीकरण हो चुके हैं।