बरेली। वर्ष-2025 की कंप्यूटर आधारित पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा जिन अभ्यर्थियों ने नहीं दी थी, उन्हें दूसरा मौका दिया गया है। यह अभ्यर्थी आठ व नौ जून को फिर से परीक्षा दे सकते हैं।
पहले यह परीक्षा पांच व छह जून को हुई थी। इसमें कई परीक्षार्थी शामिल नहीं हुए। इन अभ्यर्थियों की परीक्षा अब आठ व नौ जून को तीन पालियों में कराई जाएगी। आठ को पहली पाली सुबह आठ से 10:30 बजे, दूसरी दोपहर 12 से 2:30 बजे और तीसरी शाम चार से 6:30 बजे के बीच होगी। नौ जून को एक ही पाली सुबह आठ से 10:30 के बीच होगी।
राजकीय पॉलिटेक्निक के प्रधानाचार्य नरेंद्र कुमार के अनुसार जिले में परीक्षा के लिए पांच केंद्र बनाए गए है। यह विशेष व्यवस्था उन सभी छात्रों के लिए है जो किसी कारणवश अपनी निर्धारित परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए थे। वह अपने पहले से आवंटित केंद्र या उसी जिले के किसी अन्य केंद्र पर परीक्षा दे सकेंगे। अभ्यर्थी अपने प्रवेशपत्र पर उल्लिखित पाली के अनुसार परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें। प्रवेश परीक्षा से संबंधित सभी नवीनतम जानकारी और अपडेट अभ्यर्थी परिषद के पोर्टल jeecup.admissions.nic.in पर ले सकते हैं। संवाद