फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रामायण वाटिका में लेजर शो का ट्रायल, रोशनी से दमकी भगवान राम की प्रतिमा; देखें वीडियो

Tue, 31 Mar 2026 12:10 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के रामगंगानगर स्थित रामायण वाटिका सोमवार शाम रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठी। यहां लेजर शो का ट्रायल किया गया। इस महत्वाकांक्षी परियोजना का लोकार्पण जल्द ही मुख्यमंत्री के हाथों प्रस्तावित है।  
विज्ञापन
रामायण वाटिका में हुआ लेजर शो - फोटो : बीडीए
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के रामगंगानगर आवासीय योजना स्थित रामायण वाटिका में सोमवार शाम लेजर शो का सफलतापूर्वक ट्रायल किया गया। इस दौरान सतरंगी रोशनी और भगवान राम के जीवन प्रसंगों के चित्रण ने उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। लेजर शो के दौरान रामायण वाटिका में स्थापित 51 फुट ऊंची भगवान राम की कांस्य प्रतिमा दमक उठी। इस महत्वाकांक्षी परियोजना का लोकार्पण जल्द ही मुख्यमंत्री के हाथों प्रस्तावित है। 

विज्ञापन


ट्रायल के दौरान मौजूद बरेली विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष मनिकंडन ए. ने लेजर शो की बारीकियों और तकनीकी गुणवत्ता को परखा। उन्होंने बताया कि रामायण वाटिका को इस तरह तैयार किया गया है कि यहां आने वाले श्रद्धालु और पर्यटक त्रेता युग की अनुभूति कर सकें। वाटिका में भगवान श्रीराम के जीवन और उनके संघर्षों से जुड़ीं महत्वपूर्ण स्मृतियों को जीवंत रूप में प्रदर्शित किया गया है। 

आस्था का केंद्र बनेगी रामायण वाटिका 
वाटिका में केवल लेजर शो ही नहीं, बल्कि विभिन्न कलाकृतियों और प्रतीकों के माध्यम से भगवान राम के आदर्शों को भी दर्शाया गया है। यह न केवल स्थानीय लोगों के लिए मनोरंजन और आस्था का केंद्र बनेगा, बल्कि बरेली के पर्यटन मानचित्र पर भी एक प्रमुख स्थान के रूप में उभरेगा। ट्रायल के सफल होने के बाद अब प्रशासन उद्घाटन की अंतिम तैयारियों में जुट गया है। माना जा रहा है कि रामायण वाटिका को जल्द ही शहरवासियों के लिए खोला जा सकता है। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

33 हजार वर्ग मीटर में फैली है रामायण वाटिका 
बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने रामगंगानगर के सेक्टर दो में 33 हजार वर्ग मीटर में रामायण वाटिका बनाई गई है। यहां वनवासी राम की कांस्य प्रतिमा स्थापित की गई है। करीब नौ करोड़ की लागत से 51 फुट ऊंची भगवान राम की कांस्य प्रतिमा सुप्रसिद्ध मूर्तिकार रामसुतार ने तैयार की है। यह प्रतिमा रामायण वाटिका के बीचोंबीच स्थापित की गई है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें