उद्यमियों के लिए शुरू हुआ डिमांड सर्वे
बीडीए ने निवेशकों की रुचि और आवश्यकताओं को समझने के लिए 3 दिनों का डिमांड सर्वे खोला है। बताया कि इसके लिए इच्छुक उद्यमी प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट
www.bdainfo.org पर जाकर डिमांड सर्वे फॉर्म भर सकते हैं। साथ ही, लखनऊ में चल रहे फूड एक्सपो में बीडीए के स्टॉल पर जाकर विस्तार से जानकारी ले सकते हैं।
यह परियोजना न केवल बरेली की अर्थव्यवस्था को रफ्तार देगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर हजारों युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित करेगी। एक्सपो के माध्यम से देश-विदेश के फूड प्रोसेसिंग यूनिट्स और औद्योगिक घरानों को बरेली में निवेश के लिए आमंत्रित किया गया है।