फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन विभाग की हजारों बीघा जमीन पर दबंगों का कब्जा, एसडीएम ने लेखपालों से मांगी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
दातागंज (बदायूं)। तहसील क्षेत्र में वन विभाग की हजारों बीघा जमीन पर लोगों ने कब्जा कर रखा है, जबकि वन विभाग पूरी तरह से खामोश बैठा है। संज्ञान में आने के बाद सोमवार को एसडीएम कुंवर बहादुर सिंह ने उन सभी गांवों के लेखपालों को कब्जा करने वाले लोगों की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं, साथ ही उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को भी पत्र लिखते हुए जमीनों को कब्जा मुक्त कराने के लिए जल्द कदम उठाने को कहा है।
विज्ञापन

योगी सरकार ने सत्ता में आते ही सरकारी जमीनों पर दबंगों द्वारा किए गए कब्जों को मुक्त कराने के लिए फरमान जारी कर दिया था। इसके बाद पूरे प्रदेश में विशेष अभियान चलाया गया। प्रशासन की ओर से कब्जा की गई जमीनों को मुक्त कराने किए लेखपालों की टीम बनाकर एक अभियान चलाया गया। बावजूद इसके अनेक स्थानों पर दबंग बाज नहीं आए। साथ ही प्रशासन भी उन दंबगों के आगे मानों बेबस हो गया हो। तहसील क्षेत्र में भी कटरी में किए गए जमीनों पर कब्जों को लेकर कई बार संघर्ष हुआ। कई बार के अभियान के बावजूद क्षेत्र में वन विभाग की जमीन पर हुए कब्जे नहीं हट सके।
वन विभाग की जमीन पर कब्जे का मामला सोमवार को जब एसडीएम कुंवर बहादुर सिंह के संज्ञान में आया तो उन्होंने गांव गूरा, किश्नी मेहरा, सैंजनी, चिंजरी, हरोड़ा, कुलचिया, वनबौसारी, सेरा आदि गांव में हुए कब्जों की रिपोर्ट इन इलाकों के लेखपालों से मांगी है। एसडीएम ने बताया कि उनकी जानकारी मेें आया है कि अकेले किश्नी में करीब 22 सौ बीघा जमीन कब्जे में है। इसी तरह अन्य गांवों में वन विभाग की जमीनों पर कब्जे हैं। वन विभाग के अधिकारियों को भी पत्र लिखा गया है, ताकि जल्द ही उन जमीनों को कब्जा मुक्त कराया जा सके।
विज्ञापन

कइ बार हो चुका है संघर्ष
- कटरी क्षेत्र की जमीन पर भी अभी लोगों के कब्जे हैं। इस जमीन पर कब्जे को लेकर पहले कई दफा लोगों में संघर्ष भी हुआ है। मगर प्रशासन कटरी की सारी जमीन को कब्जा मुक्त नहीं करा पाया है।
सरकारी जमीनों पर हुए कब्जों को मुक्त कराने के लिए लगातार कार्रवाई हो रही है। अब पता चला है कि उपरोक्त गांवों में वन विभाग की जमीन पर लोगों ने कब्जा कर रखा है। उन्हें मुक्त कराने के लिए जल्द ही कार्रवाई होगी। रिपोर्ट मिलते ही प्रशासन एक्शन में आ जाएगा। किसी भी कब्जा करने वाले को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

केबी सिंह, एसडीएम दातागंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें