फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रिमांड के तीसरे दिन लल्ला गद्दी को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। अशरफ और उसके साले सद्दाम से जुड़े मामले में पुलिस रिमांड पर लिए लल्ला गद्दी को पुलिस ने बृहस्पतिवार दोपहर जेल भेज दिया। पुलिस उससे डायरी व अहम सुराग बरामद करने का दावा कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस ने मंगलवार को लल्ला गद्दी को तीन दिन की रिमांड पर लिया था। पहले दिन पुलिस उसे बहेड़ी के कई मोहल्लों में लेकर गई। दूसरे दिन शहर में एकाध जगह घुमाकर बिथरी थाने में रखा। वहीं केस के विवेचक सीओ तृतीय आशीष प्रताप सिंह ने उससे पूछताछ की। बृहस्पतिवार दोपहर उसे फिर जेल भेज दिया।
उसके पास से बरामदगी को लेकर अधिकारी फिलहाल ज्यादा नहीं बोल रहे हैं। हालांकि उसके घर से एक डायरी व कुछ और साक्ष्य बरामदगी करना बताया जा रहा है। वैसे कोर्ट के आदेश के मुताबिक लल्ला का वकील और एक वीडियोग्राॅफर तीनों दिन लल्ला के साथ रहे, ऐसे में पुलिस के हाथ कोई बड़ा साक्ष्य लगने का चांस कम ही है। एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि लल्ला से जो भी साक्ष्य या जानकारी मिली है, उसे विवेचना में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें