फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: लालकुआं-राजकोट विशेष ट्रेन का संचालन अब 30 जून तक

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। लालकुआं-राजकोट के बीच चलने वाली 05045/05046 लालकुआं-राजकोट साप्ताहिक विशेष ट्रेन का संचालन अब 30 जून तक किया जाएगा। सीनियर डीसीएम संजीव शर्मा ने बताया कि 05045 लालकुआं-राजकोट साप्ताहिक ट्रेन 29 जून तक प्रत्येक रविवार को लालकुआं से दोपहर 1:10 बजे चलने के बाद 2:57 बजे बरेली आएगी। यहां से बदायूं, कासगंज, हाथरस, मथुरा, भरतपुर, दौसा, जयपुर, मकराना, जोधपुर, मारवाड़ा, रानीवाड़ा, भीलड़ी, महेसाणा, सुरेंद्रनगर होते हुंए अगले दिन शाम 6:10 बजे राजकोट पहुंचेगी। वापसी में 05046 राजकोट-लालकुआं विशेष ट्रेन 30 जून तक प्रत्येक सोमवार को राजकोट से रात 10:30 बजे चलने के बाद अगले दिन रात 1:49 बजे बरेली आएगी और तड़के 4:05 बजे लालकुआं पहुंचेगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें